Dhyan kaise lagaye ( 10 tips to get Started with Meditation ) ;- आपने नोटिस किया होगा की आप के हाथ में चाबी होती है और आप उसे इधर उधर ढूंढते हैं।
आप घर से बाहर निकल कर भूल जाते हैं की लाइट बंद की या नहीं , कुछ खुला तो नहीं छोड़ा।
एक काम कर रहे हैं फिर दुसरा देख लिया तीसरा पकड़ लिया और अंत में बस मोबाइल पे ही लगे रहे।
ऐसे ही ना जाने कितनी परिस्थितयों से हम रोज़ाना गुजरते हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं ?
Lack of focus
इसका कारण है ध्यान की कमी (lack of focus) अगर आप इस सिचुएशन से जल्दी बाहर नहीं आते तो आप को लगता है आप भूलने लगे हैं।
साथ ही आप कोई भी काम पूरा नहीं कर पाते। आप अपने मन को अपने कण्ट्रोल में नहीं रख पाते। तो इन सब से बचने के लिए एक ही उपाय है ध्यान।
अपने बच्चपन से ही आप ध्यान लगाने के फायदे के बारे में सूना होगा। पर हम एक बार फिर बताते हैं ध्यान लगाने के फायदे।
Roj Dhyan kyon lgana chahiye ( रोज ध्यान क्यों लगाना चाहिए )
– काम से ध्यान नहीं भटकता तो काम जल्दी हो जाता है साथ ही बिना किसी गलती के।
– जल्दी से सब सीख जाते हैं। सीखने की छमता बढ़ जाती है।
– आप का कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है।
– जीवन में अच्छे और महत्वपूर्ण बदलाव आने लगते हैं।
– आप डिप्रेशन से दूर रहते हैं।
– आप चीज़ें भूलते नहीं हैं।
अगर आप रोज़ ध्यान लगाते हैं तो आप के सारे रुके हुए काम बन जाते हैं।
dhyan kaise lagaye पे जाने से पहले बात करते हैं 10 Tips to get Started with Meditation
10 Tips to get Started with Meditation
1 ) समय का चुनाव :-
ध्यान लगाने के लिए हमेशा ऐसे टाइम को चुनें जब आप फ्री हों।
दूसरे शब्दों में कहा जाये तो अपने काम को इस हिसाब से बाँटें की ध्यान लगाने के लिए आप के पास समय हो और फिक्स समय हो।
अगर सुबह और श्याम का समय निकाल पाएं तो बहुत बढ़िया है।
२) बेबी स्टेप्स लें :-
ध्यान लगाना भू ही बोरिंग काम होता है। अन्तः पहले 2 से 3 मिनट ध्यान लगाएं फिर इसे धीरे- धीरे बढ़ाते रहें।
अगर आप एक ही बार में 10 मिनट का समय रखेंगे तो आप बोर हो जायेंगे।
साथ ही आप इसे बस एक ही दिन कर पाएंगे।
3 ) स्थान :-
ध्यान लगाने में जो सबसे अहम भूमिका निभाता है वो है स्थान का चुनाव। अगर आप एक व्यस्थ जगह को चुनेंगे तो आप
(a) ध्यान लगाने में संकोच करेंगे
(b) आप ध्यान नहीं लगा पाएंगे क्योंकि आप का ध्यान लोगों की बातों पे रहेगा
(c) लाइट का ध्यान रखें।
4) खाली पेट :-
कभी भी पेट भर के खाना खाने के बाद ध्यान ना लगाएं। इस से आप को नींद आने लगेगी।
थोड़ा हल्का फुल्का खा पी के ही ध्यान लगाएं।
5) स्ट्रेचिंग :-
हमेशा ध्यान से पहले थोड़ा सा स्ट्रेच कर लें। इस से आप के शरीर और मस्तिष्क का कनेक्शन बना रहता है।
6) क्लासेस :-
अगर आप रोज़ ध्यान लगाने की कोशिश कर रहे हैं पर विफल हो रहे हैं तो आप क्लास भी जॉइन कर सकते हैं।
7) डायरी :
इसका सुझाव में हमेशा देता हूँ। आप को एक डायरी रखनी चाहिए जिस पे आप रोज़ देखंगे की कहीं आप ध्यान लगाना मिस ना कर दें।
8) गोल :-
एक गोल सेट करें की आप इसके बाद क्या करना चाहते हैं। जैसे मैं अपनी बात करूं तो मेरा ध्यान बहुत जल्दी भटक जाया करता था इस लिए मेने ध्यान लगाना शुरू किया।
9) रिवॉर्ड एंड पनिशमेंट :-
एक निश्चित समय चुन लें जैसे एक हफ्ता या एक महीना अगर आप ध्यान लगाते हैं तो खुद को रिवॉर्ड दें।
अगर आप असफल हो जाते हैं तो खुद के लिए कोई पनिशमेंट सोचें।
10) पढ़ें :-
ध्यान लगाने के लिए आप बुक्स भी पढ़ सकते हैं। इसके 2 फायदे हैं
(a) ज्ञान में वृद्धि
(b) ध्यान लगाने की टेक्नीक।
आप इन 10 tips to get Started with Meditation को ट्राई कर सकते हैं। यकीन मानिये आप को फर्क दिखने लगेगा। अब बात करते हैं dhyan kaise lagaye
Dhyan Kaise lagaye (meditation kaise kare in hindi)
देखिये बहुत से फैंसी तरीके हैं पर हम किसी भी फैंसी तरीके के बारे में बात नहीं करेंगे । एक ऐसा तरिका जो आप घर पर easily कर सकते हैं।
– ज़मीन पर बैठें
– आँखें बंद करें
– लम्बी गहरी साँस लें छोड़ें इसे 10 से 15 बार दोहराएं
– फिर साँस छोड़ें और रोकें अब 20 से 30 तक गिनें ( आप गिनती कम ज्यादा कर सकते हैं ) फिर साँस छोड़ें ऐसा 10 से 15 बार करें।
– अब साँस लें और रोक लें फिर ऊपर वाली प्रैक्टिस फॉलो करें
– अब अपने माथे पर फोकस करें
– लास्ट में ॐ का उच्चारण करें। ध्यान रखें आप को ॐ का उच्चारण पुरे मुँह को खोल के करना है और लम्बा करना है।
यह भी पढ़ें
Geeta
Hard work aur smart work
Reduce study stress
Dandruff
अगर आप ऊपर दी हुयी एक्टिविटिस को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे की हर किसी में आप का ध्यान सिर्फ गिनतियों पे ही फोकस कराया गया है।
इस से होगा क्या आप को इधर उधर के ख्याल नहीं आएंगे।
बस ऐसे रोज़ करते जाइये आप को धीरे धीरे फर्क नज़र आने लगेगा।
उम्मीद करता हूँ अब आप समझ गए होंगे की dhyan kaise lagaye (meditation kaise kare in hindi) साथ ही ये 10 tips to get Started with Meditation आप के काम आएंगे। बाकी आप कमेँन्ट सेक्शन में अपने सुझाव दे सकते हैं।