जल ही जीवन है ये तो सभी जाने है ,और पानी के बिना तो जीवन जीने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है | इंसानों से लेकर जीव-जंतुओं और पेड़ पौधों के जीवन के लिए भी पानी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है |
हमारे सभी काम पानी पर ही निर्भर करते है | पर वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या, पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण स्वच्छ पानी मिलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है |
पानी की कमी बड़ा रही है और लोग को गंदा पानी पीना पड़ रहा है | इस गंदे पानी पीने से बहुत सी बीमारियाँ हो रही है जैसे टाइफाइड, पीलिया, हैजा और कई गंभीर बीमारियां हो रही है | इसलिए साफ पानी पीना बहुत जरुरी है |
आइए जानते है की साफ पानी क्यों जरुरी है हमारे लिए और क्या ज्यादा फायदेमंद है उबला हुआ पानी या फिल्टर्ड पानी | Filter Water v/s Boiled Water
हमारे लिए पानी क्यों जरुरी है ?
पानी के बिना हमरा जीवन कुछ भी नहीं है क्यों की हमारे शरीर का 65% हिस्सा पानी से बना है | हमारे खून में एरिथ्रोसाइट्स (Erythrocytes) नाम की कोशिकाएं (cells) होती है, और अगर पानी ना मिले तो ये सिकुड़ कर मर जातीं हैं |
अगर हमारी मांसपेशियों (Muscles) को भी पानी नहीं मिलेगा तो वे 70% तक सिकुड़ सकतीं हैं | ऐसा ही हमारे मस्तिष्क (Brain) के साथ भी होगा |
क्योंकि हमारा मस्तिष्क भी 70% पानी से बना है | आप को पता है की हमारे मस्तिष्क (Brain) और पृथ्वी (Planet) दोनों का 70% हिस्सा पानी है | अगर हम को स्वस्थ रहना है तो अच्छे भोजन के साथ सही मात्रा में रोज पानी पीना भी उतना ही जरुरी है | बिना खाना के हम कुछ दिन जी सकते है पर बिना पानी के हम एक दिन भी नहीं रहा सकते है |
अच्छी सेहत के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी है ,पानी हमे मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ पहुंचाता है | पानी पीने के लिए भी साफ होना जरुरी है | पानी पीने के लिया आप इस उबाल भी सकते हैं या फिल्टर्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
ये भी पढ़े
जीवन में मुसीबतो का सामन कैसे करे
गंदा पानी पीने से क्या होता है
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है, लेकिन बढ़ते जल प्रदूषण की वजह से साफ पानी मिलना बहुत ही बड़ी मुसीबत है | गंदा पानी पीना किसी खतरे को आमंत्रण देने के बराबर है | इससे कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं | कई बार तो हालत गंभीर होने पर जान को खतरा भी हो सकता है |
गंदे पानी में छोटे-छोटे जीवाणु होते हैं, जिनसे बीमारी शरीर में प्रवेश करती है | गंदा पानी पीने से बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है |
गंदा पानी पीने से पीलिया ,उल्टी -दस्त, पेट दर्द,डिहाड्रेशन (dehydration),पेट खराब (Upset Stomach), जैसे के जंभीर बीमारियाँ हो सकती है और ये बीमारियाँ जानलेबा भी हो सकती है | इसलिय आप को साफ पानी पीना चाहिए |
साफ पानी पीने से क्या होता है
- साफ पानी हमारे लिया बहुत ही जरुरी होता है साफ पानी से हमारी इम्यूनिटी अच्छी होती है क्यों की इस में सभी आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते हैं यह मेटाबॉलिज्म और स्किन हेल्थ को बेहतर होता है |
- साथ ही वजन घटाने में भी साफ पानी मददगार साबित हो सकता है और भी बहुत से फायदे होते है साफ पानी पीने के
- साफ पानी पीने से आपकी त्वचा में चमक रहती है और रूप जवां सा रहता है |
- यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को दूर करता है और उसे पेशाब के रूप में बाहर निकालता है |
- यह मांसपेशियों (Muscles) को कठोर और लंबे समय तक मेहनत करने की क्षमता देता है जिससे थकान महसूस नहीं होती और इसके परिणाम स्वरूप मांसपेशी बेहतर बनती है |
- थकान, सिरदर्द, मुंह सूखना, कब्ज और अन्य कई बीमारियों को यह दूर करता है |
- पानी फेफड़ों के लिए हवा को गीला बनाता है
- यह शरीर के तापमान को नियमित करने में मदद करता है |
- विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है |
आप को दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए, लेकिन गर्मी में पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है | इसलिय गर्मीयो में रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए |
कौन सा पानी हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद है उबला हुआ पानी या फिल्टर्ड पानी | Filter Water v/s Boiled Water
क्या पानी उबालने से हो जाता है साफ ?
पानी को उबालने से कीटाणुओं को खत्म हो जाता है बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर भी पानी को उबाल कर पीने को बोलते है |
पानी को उबालना सबसे पुराने तरीकों में से एक है पानी को उबालने से उसमे मौजूद कीटाणुओं को खत्म करना होता है | पानी को बॉयल करने पर उसमें मौजूद सूक्ष्म जीव, वायरस और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं |
इस पीने से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है | परन्तु पानी को उबालने से उसमें मौजूद केमिकल जैसे- लेड, आर्सेनिक, मैग्नीशियम और नाइट्रेट जैसी अशुद्धियां रह जाती हैं, जो हमारे लिए खतरनाक होती हैं | परन्तु ये पानी टैप वॉटर की तुलना में काफी हद तक साफ हो जाता है |
पर अगर आप सोचते हैं कि 5 से 6 मिनट तक उबलता पानी साफ होता है, तो आप गलत हैं | नल के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए, इसे कम से कम 20 मिनट के लिए 60 डिग्री के तापमान परउबालना बहुत ही जरुरी है |
क्या फिल्टर्ड पानी ज्यादा फायदेमंद ?
फिल्टर्ड के जरिए पानी में मौजूद सभी तरह के बैक्टीरिया, वायरस और केमिकल्स को बाहर निकाल दिया जाता है |
आज बाजार में कई ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जो पानी को पूरी तरह से फिल्टर करके पानी को पीने के लिए सुरक्षित बना देते है |
फिल्टर्ड पानी पीने से आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं | यह पानी को पूरी तरह से साफ करता है |
क्या ज्यादा फायदेमंद है उबला हुआ पानी या फिल्टर्ड पानी :Filter Water v/s Boiled Water
फिल्टर्ड पानी उबला हुआ पानी से ज्यादा कारगर है और फिल्टर्ड पानी पीने से आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं |
पर अगर आपके पास पानी को फिल्टर या प्यूरिफाई करने की सुविधा नहीं है, तो ऐसे में पानी उबालकर भी पीया जा सकता है | इसलिए ज्यादा फायदेमंद फिल्टर्ड पानी है |