युवा हमारे देश का भविष्य है ,राष्ट्र के निर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है |
युवाओं को देश दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए | देश दुनिया में क्या हो रहा है ,क्या विकास हो रहा है इन सब के बारे में युवाओं को पता होना चाहिए |
देश दुनिया की समस्याओं के बारे में जानकरी उनका समाधान निकाला होता है, ताकि वह समाज के लिए आवाज उठा सकें |
विकास की दिशा में कार्य कर सकें इसी उद्देश्य को अपनाते हुए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है | युवा दिवस युवाओं की आवाज,कार्यों और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का एक मौका है |
आइए जानते है क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस ?
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाने की शुरुआत कब हुई ?
सबसे पहले इस दिन को विश्व सम्मेलन ने 1998 में मानने का सुझाव दिया था | जिम्मेदार मंत्रियों ने विश्व सम्मेलन में युवाओं के लिए एक दिन समर्पित करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद अगले साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस सुझाव को अपनाते हुए 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा कर दी | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस सबसे पहली बार 12 अगस्त 2000 में मनाया गया था ,और तब से ये दिन 12 अगस्त को मनाया जाता है |
ये भी पढ़े
Best Hindi Motivational Books
Smart Work Aur Hard Work In Hindi
क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस(International Youth Day) ?
अंतरराष्ट्रीय लेवल पर युवा दिवस मनाने का मकसद यह था की युवाओ को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर भागीदारी पर चर्चा करना है , युवाओं को उनका महत्व , और देश के विकास में उन्हें अपना रोल समझाना बहुत जरूरी है |
युवाओं को समाज के कई मुद्दों पर आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है | क्यों की युवा ही तो देश का आने वाला भविष्य होता है |
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस(International Youth Day) कैसे मनाया जाता है ?
संयुक्त राष्ट्र हर साल युवा दिवस की एक थीम रखता है | युवा दिवस को यूएन ने शुरू किया था |
थीम के मुताबिक दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | दुनियाभर के युवाओं को कई मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करने का मौका मिलता है |
युवाओं की समस्याएं जानने के साथ ही उनके सुधार का प्रयास किया जाता है |
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2022 की थीम क्या है | International Youth Day 2022 theme
हर साल अलग अलग थीम होती है इस साल 2022 के युवा दिवस की थीम ‘अंतर पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना’ (Intergenerational Solidarity: creating a world for all ages) है |
इस थीम में बतया गया है की 6 से 13 साल के बच्चों की आधी आबादी अभी भी बुनियादी पढ़ाई प्राप्त नहीं कर पा रही है |
उनमें गणित कौशल(skills) की कमी है, गरीबी एक अलग स्तर पर प्रभाव डाल रही है | इसलिए इस बार ये थीम है ताकि उन सभी बच्चो पर ध्यान दिया जाये |