आज कल खूबसूरता दिखना किस को पसंद नहीं है | अपने आप को खुबसुरत दिखाने के लिए आज कल लोग ना जाने क्या क्या करते है और चेहरे पर तो सब से ज्यादा ध्यान देते है |
ऐसे में अगर आप के दांतो में पीलेपन होगा तो आप के चेहरे की खुबसुरती कम हो जाती है और सफेद चमचमाते दांत हर किसी को अच्छे लगते हैं | ऐसे में आप को अपने दांतो पर ध्यान देना चाहिये |
यदि आप अपने दांतो की खोई हुई चमक को वापिस लाना चाहते हो और अपनी वही खिली हुई मुस्कान अपने चेहरे पर पना चाहते हो |
तो हम आप को कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप भी चमचमाते दांत पा सकते हैं |
ये भी पढ़े
क्या आप भी है दाँत दर्द से परेशन ?
पहले तीन महीनों के लिए गर्भावस्था आहार चार्ट
कही आप तो नहीं है डिप्रेशन में ?
दांतों को सफेद करने वाली किट (Tooth Whitening Kit)
यह एक किट है जो बाजार में आसानी से मिल जाती है |
इस में कार्बामाइड पेरोक्साइड नाम का ब्लीच होता है जो कि दांतों पर जमे जिद्दी धब्बों को हटाने में मदद करता है |
यदि दांतों में कॉफी स्टेनस हैं तो यह किट आप की बहुत सहायता करती है | आप पेरोक्साइड जेल का प्रयोग भी अपने दांत साफ करने के लिए कर सकते हैं |
आप इसको 30 से 40 मिनट, रोजाना, लगातार एक हफ़्ते तक अपने दांतो पर लगा कर ट्राई कर सकते है | यह आप को बहुत सहायता कर सकता है |
होम व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स (Home Whitening Strips)
यह स्ट्रिप्स बाजार में मिला जाता है | यह स्ट्रिप्स बहुत पतली होती हैं और इनमें पहले से ही पेरोक्साइड जैल लगा होता है |
यह जैल आप के दांतो से धब्बों आदि को साफ कर देता है | इस को कुछ मिनट के लिए दांतो पर लगाना होता है | इसके उपयोग से कुछ दिनों में आप के दांतो में फर्क दिखाए देगा |
इसके नतीजे एक साल तक रहते हैं | इन स्ट्रिप्स का प्रयोग करना बहुत ही आसान होता है |
स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा
अगर आप को स्ट्रॉबेरी पसंद है तो ये आप के दांतो को भी साफ करता है | यह आप के दांतो की सफेदी लोटा सकता है |
स्ट्रॉबेरी के टुकड़े को काटकर बेकिंग सोडा पर लगाएं और इसे दांतों पर हल्के हाथों से चारों तरफ घुमाएं |
स्ट्रॉबेरी और सोडा का मिश्रण दांतों को एक्सफोलिएट कर पीलापन कम करता है |
नींबू का रस , सेब का सिरका और बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को सबसे अच्छा ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है | यह दांतो के ऊपर की पीली परत को हटा देता है और उन्हें सफेद व चमकदार बना देता है |
बेकिंग सोडा , नींबू का रस और सेब का सिरका मिलाने से यह आप के दांतो में चमक ला सकते है |
ध्यान रहे कि इसके अधिक इस्तेमाल से दांतों की इनेमल लेयर को काफी नुकसान पहुंचता है इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें |
कुछ और तरीके दांतो को चमकने के
- फलों के छिलके रगड़ कर भी आप अपने दांतों को चमक सकते है |
- संतरे के छिलके , नींबू के छिलके आदि से भी आप अपने दांतो को चमका सकते है |
- साथ साथ आप को अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा आप को अपनी डाइट में कैल्शियम लेना चाहिए |
- कैल्शियम की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं | इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा लें |
- कई लोगों में कैल्शिम की कमी होने के कारण दांतों में पीलपन की समस्या होती है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्र लेनी चाहिए |
आप को अपनी ब्रश करने की आदत को भी बदलना होगा ऐसे करें ब्रश
ऐसे करें ब्रश
- रोजाना सुबहऔर शाम को ब्रश करें |
- कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें |
- दांतों पर ब्रश से दबाव न डालें |
- गोलाकार में ब्रश करें |
- मसूढ़ों को भी साफ़ करें |