कोरोना वायरस के बाद अब एक और नया वायरस आ गया है जीका वायरस (Zika Virus) | इस का पहला मामला कर्नाटक के रायचूर से आया है,इस के लक्षण एक पांच साल की बच्ची में देखे गए है | इस के बाद से लोगो में इस वायरस को ले कर चिंताएं बढ़ गई हैं, लोगो को डर है की कही यह भी कोरोना की तरह न हो और फिर से लोगो को डर लगने लगा है | लेकिन सरकार का कहना होइ की स्वास्थ्य विभाग इस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है | लेकिन हम को भी अपना बचाव तो करना ही होगा और सावधनिया भी बरतनी होगी | हम को इस वायरस के बारे में जानकारी होनी चाहिए तो आइए जानते हैं की जीका वायरस क्या है, कैसे फैलता है ,और इसके बचाव के उपाय क्या है ?
जीका वायरस क्या है ?
यह वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है | एडीज मच्छर के काटने से और भी कई बीमारियां होती है जैसे की डेंगू, चिकनगुनिया और येलो फीवर ,इन तीनो की शुरुआत मध्य अफ्रीका और दक्षिणपूर्व एशिया से हुई | यह तीनों वायरस लगभग एक जैसे ही हैं |
पहली बार जीका वायरस अफ्रीकी देश युगांडा के जंगल में अप्रैल 1947 में बंदरों की रीसस मकाक प्रजाति में पाया गया था | 1952 में इसका नाम जीका रखा गया, क्योंकि यह वायरल जीका जंगल( forest) में पाया गया था | जीका वायरस गर्भवती महिला से गर्भ मे पल रहे बच्चे में फैलता है |
जीका वायरस (Zika Virus) कैसे फैलता है ?
यह वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर (Aedes aegypti mosquito) के काटने से होता है | ये मच्छर उष्णकटिबंधीय जलवायु (tropical climate) में होते है | जीका से संक्रमित व्यक्ति को यदि मच्छर काट ले तो वह मच्छर वायरस को पकड़ लेता है, और यदि संक्रमित मच्छर ने आपको काट तो आप के शरीर में वायरस आ जाता है और आप सक्रमित हो जाते हो | इस वायरस का मच्छर दिन और रात दोनों समय काटता है | यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है | इसके अलावा जीका वायरस निम्न प्रकार से भी फैलता है :-
- गर्भवती महिला से भ्रूण को |
- संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने से |
- रक्त आधान (Blood transfusion)
ये भी पढ़े
कही आप का लीवर खराब तो नहीं हो रहा है ?
कहीं ये लक्षण आप को भी तो नहीं
मलेरिया के ये हैं इलाज, लक्षण , प्रकार और बचने के उपाय
जीका वायरस (Zika Virus) के लक्षण क्या हैं ?
जीका वायरस के निम्न लक्षण है :-
- आंखों में दर्द और लाली।
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- शरीर में रैशेज पड़ना
- बुखार आना
- जोड़ों में दर्ज
- जीका वायरस से संक्रमित कई लोगों में हल्के लक्षण या कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है |
- जीका वायरस के लक्षण तीन से 14 दिन बाद दिखाई दे सकते हैं और एक सप्ताह तक रह सकते हैं |
जीका वायरस (Zika Virus) से बचाव के उपाय क्या है ?
- सोते टाइम आप मच्छरदानी का प्रयोग करें |
- अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें जिस से की मच्छर न हो सके |
- असुरक्षित यौन संबंध न बनाएं |
- टायलेट सीट ढक कर रखें |
- पूरी sleeve के कपड़े पहनें |
- यदि आप के कोई इस वायरस से संक्रमित हो तो आप उस व्यक्ति के संपर्क में न आएं |
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत हाथों को साबुन से धो लें और अपने कपड़ों को भी बदलें या धो लें |
जीका वायरस संक्रमण का उपचार कैसे करे ?
अगर आपको वायरस के कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो आप को तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए , और ब्लड टेस्ट या यूरिन टेस्ट करवाना चाहिए | यदि गर्भवती महिलाओं में ये अगर लक्षण दिखाई देता है तो उन्हें तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए | आप को अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए इसलिय आप को खूब सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए |